मणिपुर: घुसपैठ करने की कोशिश में तीन रोहिंग्या महिलाएं गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को असम से राज्य में घुसने की कोशिश कर रही तीन रोहिंग्या महिलाओं व कथित मानव तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया।

मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को असम से राज्य में घुसने की कोशिश कर रही तीन रोहिंग्या महिलाओं व कथित मानव तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
मणिपुर: घुसपैठ करने की कोशिश में तीन रोहिंग्या महिलाएं गिरफ्तार

तीन रोहिंग्या महिलाएं गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को असम से राज्य में घुसने की कोशिश कर रही तीन रोहिंग्या महिलाओं व कथित मानव तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया।

Advertisment

पुलिस का कहना है कि तस्कर ने मणिपुर के जिरिबाम जिले में महिलाओं के साथ यह कह कर घुसने की कोशिश की कि महिलाएं असम की बंगाली है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे बांग्ला नहीं बोल पा रही थीं।

पुलिस ने कहा कि उसके पास खुफिया रिपोर्ट है कि कुछ रोहिंग्या जिरिबाम में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस ने जीरी नदी पर कुछ लोगों द्वारा रात में बनाए गए दस बांस के पुलों को उखाड़ दिया है।

पुलिस ने मणिपुर-म्यांमार सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्यों को गश्त बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें: बेंगलुरू में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें: इंदौर में नकाबपोश लुटेरे ने बंदूक की नोंक पर एटीएम में की लूटपाट

Source : IANS

muslim Manipur Rohingya Arrest rohingya muslim
Advertisment