मध्य प्रदेश: सतना में गोहत्या के शक पर भीड़ ने युवकों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिले में गोहत्या के शक में भीड़ ने पीट पीटकर एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। वहीं एक और युवक गंभीर रूप से घायल है।

मध्य प्रदेश के सतना जिले में गोहत्या के शक में भीड़ ने पीट पीटकर एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। वहीं एक और युवक गंभीर रूप से घायल है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश: सतना में गोहत्या के शक पर भीड़ ने युवकों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के सतना जिले में गोहत्या के शक में भीड़ ने पीट पीटकर एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। वहीं एक और युवक गंभीर रूप से घायल है।

Advertisment

सतना जिले के अमगार गांव की यह घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। जहां रियाज (45) और शकील (33) नाम के दो युवकों को भीड़ ने गोहत्या के शक पर पीट दिया।

इलाज के दौरान रियाज की मौत हो गई वहीं शकील गंभीर रूप से घायल है।

बीते गुरुवार को रियाज और शकील गांव में लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वहां पहुंची भीड़ ने दोनों युवकों को गोमांस रखने के शक पर पीट दिया।

जब तक घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तब तक रियाज की मौत हो चुकी थी वहीं शकील बुरी तरह घायल था।

पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगेरकर ने कहा, 'गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को आरोपियों को यह सूचना मिली कि दो लोग अंजार गांव के जंगल इलाके में गाय को काट रहे हैं। इसके बाद वे सभी उस जगह पर पहुंच कर उन दोनों की पिटाई कर दी। जिसमें एक की मौत हो गई।'

पुलिस के एक अधिकारी मैहर एरिया ने कहा, उन्होंने उस जगह से 'बीफ' और भैंस के मांस को बरामद किया था। उन्होंने कहा कि मृत युवक को लाठी से पीटा गया था।

पुलिस ने चार लोगों पवन सिंह (35), विजय सिंह (26), फूल सिंह (36) और नारायण सिंह (28) को इस मामले में गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

साथ ही गांव में तनाव को देखते हुए और कानून व्यवस्था को बनाने के लिए करीब 400 पुलिस बल को तैनात किया गया है।

और पढ़ें: उत्तर प्रदेश : इलाज के लिए अस्पताल पहुंची युवती, नहीं थे डॉक्टर, मिली मौत

Source : News Nation Bureau

madhya-pradesh Satna cow slaughter
      
Advertisment