ठेकेदार पर हुए हमले में महाकवि निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी की मौत

सब्जी मंडी में दिनदहाड़े हुई इस बमबाजी में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र सहित चार लोग घायल हो गए थे।

सब्जी मंडी में दिनदहाड़े हुई इस बमबाजी में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र सहित चार लोग घायल हो गए थे।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
ठेकेदार पर हुए हमले में महाकवि निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी की मौत

महाकवि निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी की मौत

महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी की गुरुवार सुबह इलाहाबाद में मृत्यु हो गई। बता दें कि बुधवार सुबह कुछ बाइक सवार बदमाशों ने इलाहाबाद में दारागंज थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ बमबाजी की थी।

Advertisment

दारागंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार हुए हमले में घायल अखिलेश की गुरुवार सुबह मौत हो गई और आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सब्जी मंडी में दिनदहाड़े हुई इस बमबाजी में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र सहित चार लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी बुधवार सुबह दारागंज सब्जी मंडी गए थे। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने बालू ठेकेदार गगन निषाद को गोली मारी और वहां ताबड़तोड़ बमबाजी कर मौके से फरार हो गए। बमबाजी में निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी व दो महिलाओं को चोटें आईं। गोली लगने से ठेकेदार घायल हो गया और उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

वारदात की जानकारी की मिलते ही दारागंज सीओ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने BCCI अधिकारियों को नए संविधान में सुझाव देने के दिए निर्देश, 30 अक्टूबर को सुनवाई

Source : News Nation Bureau

Suryakant Tripathi Nirala Allahabad
Advertisment