नोएडा: तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचला, गर्भवती पत्नी की मौत

नोएडा के सेक्टर 18 में एक तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचल दिया। इस हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
नोएडा: तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचला, गर्भवती पत्नी की मौत

तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौत (फोटो- Ram Kumar )

नोएडा के सेक्टर 18 में एक तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचल दिया। इस हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद महिला को डॉक्टर के पास भर्ती करवाया गया।

Advertisment

डॉक्टर न तो महिला को बचा पाया और न हीं गर्भ में पल रहे आठ महीने के भ्रूण को। बताया जा रहा है कि कार को पार्किंग में काम करने वाला लड़का चला रहा था।

दोनों पति-पत्नी रविवार शाम को शॉपिंग के लिए नोएडा पहुंचे थे। हादसे के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक उसी पार्किंग में काम करता है, जहां से कार निकालने के दौरान हादसा हुआ।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

car parking Noida
      
Advertisment