नोएडा डबल मर्डर केस: वाराणसी से पुलिस ने पकड़ा नाबालिग लड़का, मां और बहन की हत्या कर था फरार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 साल के लड़के को मां और बहन की हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि हत्या के बाद फरार नाबालिग लड़के को बनारस से गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 साल के लड़के को मां और बहन की हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि हत्या के बाद फरार नाबालिग लड़के को बनारस से गिरफ्तार किया गया है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
नोएडा डबल मर्डर केस: वाराणसी से पुलिस ने पकड़ा नाबालिग लड़का, मां और बहन की हत्या कर था फरार

नोएडा डबल मर्डर केस में गिरफ्तार हुआ नाबालिग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 साल के लड़के को मां और बहन की हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि हत्या के बाद फरार नाबालिग लड़के को बनारस से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

पुलिस का दावा है कि नाबालिग लड़के ने मां और बहन की हत्या की बात कबूल की है। बता दें कि सोमवार (4 दिसंबर) को ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी अपार्टमेंट में अंजलि अग्रवाल (42 वर्षीय) और बेटी कनक (12 वर्षीय) की संदिग्ध हालात में मृत शव अपार्टमेंट से बरामद हुआ था।

दोनों को बुरी तरह से पीटा गया था और इसके बाद छुर्रा घोंप कर मारा गया था। इस घटना के बाद से ही मृतक महिला का बेटा गायब था जिसके चलते शुरुआत से ही पुलिस का शक नाबालिग लड़के पर था।

बिसरख पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय शर्मा ने बताया कि लड़के को वाराणसी में ट्रेस कर पकड़ा गया और उसके बाद उसे नोएडा लाया गया है। एसएचओ ने बताया कि लड़के ने अपनी मां और बहन की मौत की बात कबूल कर ली है।

दिल्ली: अवैध शराब माफियाओं ने महिला आयोग की कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पीटा

हत्या का मकसद जानने के लिए जब सवाल किया गया तो पता लगा की इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही आगे घटना से जुड़ी जानकारियां सामने आएगी। दोनों शवों की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट्स से पता चला है कि अंजलि के सर पर सात चोंटे थी जबकि बेटी के सिर पर 5 चोटों के निशान है।

परीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मौत सोमवार रात 8-11 बजे के बीच हुई थी। पुलिस की जांच से पता चला है कि लड़का मोबाइल फोन पर क्राइम-गैंगस्टर गेम खेलने का शौकिन था। यह गेम घर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में भी पाया गया है।

पुलिस के मुताबिक लड़का पढ़ाई में कमज़ोर था और कमज़ोर प्रदर्शन के चलते अक्सर डांट खाता था। घटना के दिन भी, उसकी मां ने उसे पढ़ाई के चलते डांटा था। इस बीच परिवार के अन्य सदस्यों ने लड़के से वापस लौट आने की गुहार लगाई थी और कहा था कि वो किसी को नहीं मार सकता।

यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद: बॉम्बे HC ने जाहिर की नाराजगी, कहा- किस देश में कलाकारों को ऐसे दी जाती है धमकियां?

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

HIGHLIGHTS

  • नोएडा गौर सिटी डबल मर्डर केस में नाबालिग लड़का गिरफ्तार
  • बनारस से पुलिस ने नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया 
  • अपनी मां और बहन की हत्या कर सोमवार से था फरार

Source : News Nation Bureau

varanasi Noida double murder case
      
Advertisment