दिल्ली : गोविंदपुरी इलाके में मिला पति-पत्नी का शव, बच्चा न होने से थे परेशान

राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
दिल्ली : गोविंदपुरी इलाके में मिला पति-पत्नी का शव, बच्चा न होने से थे परेशान

दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या (सांकेतिक चित्र)

राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisment

पत्नी का शव फर्श पर मिला, जबकि पति का शरीर पंखे से लटका मिला। महिला के गर्दन पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। कपल की शादी को दो साल ही हुए थे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि रविवार सुबह गोविंदपुरी गली नंबर-6 में पति-पत्नी मोहित बग्गा (30) और अर्पिता बग्गा (28) के आत्महत्या की सूचना मिली थी।

गौरतलब है कि दो साल पहले इस कपल ने लव मैरिज की थी और उनका कोई बच्चा नहीं था। मोहित मूल रूप से ईस्ट ऑफ कैलाश के गढ़ी गांव का रहने वाले थे, जबकि अर्पिता बनारस की रहने वाली थीं।

बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले कपल ने अपने पैरंट्स को जानकारी दे दी थी। हालांकि, डीसीपी ने कहा कि अभी इस बारे में कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है और कोई सुइसाइड नोट भी नहीं मिला है।

पुलिस जांच में पता चला है कि अर्पिता और मोहित की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद संतान न होने की वजह से वह बीते कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

और पढ़ें: उत्तर प्रदेश : बीवी ने मायके से आने में की देरी, बेटी को जिन्दा जलाया

Source : News Nation Bureau

New Delhi husband wife suicide
Advertisment