दिल्ली में तीन साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

दिल्ली में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पड़ोसी ने बाजू में रहने वाली 3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दिल्ली में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पड़ोसी ने बाजू में रहने वाली 3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
दिल्ली में तीन साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पड़ोसी ने बाजू में रहने वाली 3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

पुलिस ने बुधवार को आनंद पर्वत से आरोपी मजदूर विजय को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में रहने वाली तीन साल की बच्ची के साथ मजदूर युवक ने रेप कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ते देख उसे हॉस्पिटलाइज किया गया। बच्ची का दो बार ऑपरेशन किया जा चुका है।

मासूम पीड़िता को लगातार ही ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टर्स ने कहा है कि फिलहाल वह खतरे से बाहर नहीं है। इलाज जारी है। बच्ची नेहरू नगर इलाके में अपने परिवारवालों के साथ रहती है।

और पढ़ें:  भाई के सामने बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि तेलीवाड़ा बस्ती में विजय भी रहता है। बच्ची का परिवार भी मजदूरी करता है। पड़ोसी होने के नाते आरोपी पीड़िता बच्ची के घर आता जाता रहता था। घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी विजय ने उसे किडनेप किया और झुग्गी में ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची जब बहुत देर तक नहीं मिली तो घरवालों ने सर्चिंग शुरू की। परिजनों ने बच्ची को विजय के साथ पाया और बच्ची खून से लतपथ थी। मौके पर तुरंत ही भीड़ जमा हो गई जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

और पढ़ें:  पठानकोट में पुलिस को मिले 2 संदिग्ध बैग, हमले की साजिश का अंदेशा

Source : News Nation Bureau

Crime news delhi crime news rape case rape in delhi neighbour rapped a 3 years old girl
Advertisment