दिल्ली: 8 साल की मासूम बच्ची के साथ 87 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली रेप की घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला इलाके में 87 साल के एक बुजुर्ग ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया।

राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली रेप की घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला इलाके में 87 साल के एक बुजुर्ग ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
दिल्ली: 8 साल की मासूम बच्ची के साथ 87 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक चित्र

एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली रेप की घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला इलाके में 87 साल के एक बुजुर्ग ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि उसने रोहिणी इलाके के अस्थायी खाद्यान्न भंडार के बाहर खेल रही बच्ची को लालच दिया और फिर उसने उसके साथ रेप किया।

पुलिस के मुताबिक उसने बच्ची के साथ जबर्दस्ती की। उस खाद्यान्न भंडार में छत नहीं थी और एक महिला ने अपने घर के छज्जे से आरोपी को लड़की के साथ जर्बदस्ती करते देखा।

इसके बाद महिला ने शोर मचाया और आस-पास के लोगों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद आस पास के लोग वहां पहुंच गये। हालांकि आरोपी वहां से भाग निकला।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और बच्ची को मेडिकल जांच के लिये ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें: दिल्ली के मानसरोवर पार्क हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Source : News Nation Bureau

delhi delhi-police rape Minor raped
      
Advertisment