/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/09/23-olacab.jpg)
ओला के एक कैब ड्राइवर पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप।
मुंबई में एक ओला के एक कैब ड्राइवर पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक़, महिला ने आरोप लगाया है कि जिस कैब में वह सफर कर रही थी, उसका ड्राइवर अरुण तिवारी हस्तमैथुन कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अरुण तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की को देखकर हस्तमैथुन करने की यह पहली घटना नहीं थी अभी हाल ही में मुंबई के एक लोकल ट्रेन में अशोक प्रधान नाम के लड़के को दो लड़कियों को देखकर हस्तमैथुन करने की घटना सामने आई थी।
Mumbai: Ola Cab driver Arun Tiwari arrested by Police after a woman passenger complained that he was masturbating in the car
— ANI (@ANI) 9 अगस्त 2017
इस मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता था की एक लड़का कैसे लड़कियों को देखकर ट्रेन के अंदर ही अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया था। ये वीडियो उन लड़कियों ने आपस में बातें करते हुए बनाया था और तंग आकर अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी।
इस वीडियो के वायरल होने के दो हफ्ते बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लड़कियों ने अपनी शिकायत में कहा कि वह उन्हें देखकर ही हस्तमैथुन कर रहा था।
इसे भी पढ़ें : सोनिया गांधी ने लोकसभा में BJP और RSS पर बिना नाम लिए साधा निशाना
ओला कैब की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ओला कम्पनी की 'टैक्सी फॉर श्योर' के ड्राइवर पर ' हस्तमैथुन का आरोप लग चूका है। वहीं 'उबर कैब' के ड्राइवर पर भी महिला पैसेंजर के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लग चूका है।
इसे भी पढ़ें : अहमद पटेल की जीत,क्या कांग्रेस वापसी के लिए है तैयार?
Source : News Nation Bureau