मुंबई में पूर्व शिवसेना पार्षद अशोक सावंत की चाकू घोंपकर हत्या

मुंबई में पूर्व शिवसेना पार्षद अशोक सावंत की रविवार रात 11 बजे चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। कांडिवली इलाके में स्थित पूर्व पार्षद के घर के नजदीक कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी हत्या कर दी।

मुंबई में पूर्व शिवसेना पार्षद अशोक सावंत की रविवार रात 11 बजे चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। कांडिवली इलाके में स्थित पूर्व पार्षद के घर के नजदीक कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी हत्या कर दी।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
मुंबई में पूर्व शिवसेना पार्षद अशोक सावंत की चाकू घोंपकर हत्या

मुंबई में पूर्व शिवसेना पार्षद अशोक सावंत की चाकू घोंपकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई में पूर्व शिवसेना पार्षद अशोक सावंत की रविवार रात 11 बजे चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। कांडिवली इलाके में स्थित पूर्व पार्षद के घर के नजदीक कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी हत्या कर दी।

Advertisment

मुंबई के समतानगर से दो बार पार्षद रह चुके सावंत पर उस वक्त चाकू से हमला किया गया जब वह अमने दोस्त से मिल कर घर लौट रहे थे।

घटना के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन पहुंचते ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए पूर्व पार्षद केबल का व्यवसाय करते थे और पिछले कई दिनों से उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे थे।

सावंत अपनी पत्नी, बेटे और दो बेटियों के साथ कांदिवली में रह रहे थे और असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुभाष सावंत जो आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) से जुड़े हैं, के भाई भी हैं।

और पढ़ें: पश्चिम बंगाल में महिला ने चौथी बार जब बेटी को दिया जन्म, ससुराल वालों ने जलाया जिन्दा

Source : News Nation Bureau

maharashtra ashok sawant mumbai Murder shiv sena corporator murder Shiv Sena Crime
Advertisment