UP: छोटी बेटी को बेचना चाहता था पिता, बड़ी ने रोका तो चेहरे पर फेंका एसिड

हाथरस में रहने वाली एक महिला पर उसके पिता ने ही एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पिता लड़कियों की तस्करी का काम करता है।

हाथरस में रहने वाली एक महिला पर उसके पिता ने ही एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पिता लड़कियों की तस्करी का काम करता है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
UP: छोटी बेटी को बेचना चाहता था पिता, बड़ी ने रोका तो चेहरे पर फेंका एसिड

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरप्रदेश में भले ही योगी सरकार महिला सशक्तिकरण और कानून व्यवस्था की बात करे लेकिन स्थिति इसके बिलकुल उलट सामने आ रही है। हाथरस में रहने वाली एक महिला पर उसके पिता ने ही एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पिता लड़कियों की तस्करी का काम करता है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार हाथरस की रहने वाली खुशबू अपने पति विनोद और बच्ची के साथ घर पर सो रही थी। इसी दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब खुशबू दरवाजे पर पहुंची तो वहां पर उसका पिता मणिक खड़ा था।

मणिक ने जैसे ही अपनी बेटी को देखा हाथ में लिया हुआ एसिड उसके चेहरे पर फेंक दिया। इस हमले में खुशबू बुरी तरह से झुलस गई जबकि उसके पति और बेटी पर भी इसके छींटें आए हैं। पति विनोद ने उसे तुरंत ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

और पढ़ें: यूपी में रो पड़ी आईपीएस अधिकारी चारू, जब बीजेपी विधायक ने लगाई फटकार

खुशबू से पुलिस ने पूछताछ की तो मामले कुछ और ही सामने आया। खुशबू ने पुलिस को बताया कि उसका पिता लड़कियों की तस्करी का काम करता है। वह नई-नई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर दिल्ली, आगरा और अलीगढ़ में लड़कियों की सप्लाई करता है। खुशबू कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी है।

खुशबु और उसकी मां पीएमओ के लिए भी चिट्ठी लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने के लिए शिकायत कर चुकी हैं। खुशबू की शादी उनके पिता ने ही 40 हजार रुपए का कर्ज चुकाने के लिए विनोद से कराई थी। खुशबू कहती हैं, 'मैं किस्तम वाली हूं कि विनोद अच्छे हैं, वैसे शादी के पहले मेरा बिलकुल मन नहीं था यहां शादी करने का।'

और पढ़ें: लड़की बनना चाहता था युवक, पैसों के इंतजाम के लिए कर दी 6 साल के मासूम की हत्या

खुशबू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी छोटी बहन को भी बेचने की कोशिश की थी। इसी बात पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। पिता लगातार दवाब बना रहा था कि वह शिकायत वापस ले लें। लेकिन, जब खुशबू ने ऐसा नहीं किया तो उसके पिता ने इस बात का बदला लेने यह एसिड अटैक किया है।

पुलिस ने फिलहाल एसिड अटैक मामले में खुशबू के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें: मां ने कचरे में किया बेटी को कैद, दो बार देती थी पीने का पानी

Source : News Nation Bureau

Crime news UP UP crime Acid Attack Acid Attack In Up father throws acid on daughter
      
Advertisment