केरल नरबलि केस में खुलासाः आराेपियों ने महिलाओं के बॉडी पार्ट्स को खाया

पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा कि हमने मारे गए दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला में से एक के शरीर के अंगों को तीन गड्ढों में से बरामद किया गया जहां उन्हें दफनाया गया था.

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
Kerala  human sacrifice  case

Kerala 'human sacrifice' case( Photo Credit : ANI)

केरल में घटी दिल दहलाने वाली दो महिलाओं की नरबलि की घटना से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है.  पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा कि हमने मारे गए दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला में से एक के शरीर के अंगों को तीन गड्ढों में से बरामद किया गया जहां उन्हें दफनाया गया था. ऐसी संभावना है कि आरोपियों ने पीड़ितों की हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को खा लिया है। इसकी जांच की जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य आरोपी शफी एक विकृत व्यक्ति है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें अन्य आरोपी हैं और क्या ऐसे और मामले हुए हैं? पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि जब हमने मुख्य आरोपी शफी से पूछताछ की तो हमें पहले कुछ नहीं मिला। वैज्ञानिक जांच हमें पथानामथिट्टा तक ले गई। हमें जांच के दौरान पता चला कि शफी मुख्य साजिशकर्ता और विकृत व्यक्ति है.

Advertisment

केरल 'मानव बलि' मामले पर कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने आगे कहा कि  हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या मुख्य आरोपी शफी ने कोई यौन शोषण किया है। इस मानव बलि अनुष्ठान मामले के अलावा विभिन्न अपराधों के तहत शफी के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं. कोच्चि DCP एस. शशिधरन ने कहा कि मुख्य आरोपी शफी ने वित्तीय कठिनाइयों वाले लोगों को खोजने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया। उसने भगवल सिंह और लैला को पाया, जो मानव बलि में रुचि रखते थे। शफी ने अपनी पत्नी के फोन में फेसबुक चलाया था लेकिन वह नहीं जानती थी. 

Source : Agency

Kerala News Kerala human sacrifice case Kerala Crime News human sacrifice
      
Advertisment