झारखंड: सोशल मीडिया पर पोस्ट से भड़की हिंसा, 13 वाहन किए आग के हवाले

झारखंड में रांची के पास सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

झारखंड में रांची के पास सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
झारखंड: सोशल मीडिया पर पोस्ट से भड़की हिंसा, 13 वाहन किए आग के हवाले

हिंसा में वाहनों में लगाई आग (फाइल फोटो)

झारखंड में रांची के पास सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Advertisment

रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुंदू में सैकड़ों लोग धर्म विशेष के खिलाफ की गई पोस्ट पर जमा हो गए।

आक्रोशित लोगों ने वाहनों पर पत्थर फेंके, उनके शीशे तोड़े और कम से कम 13 वाहनों में आग लगा दी। वे दुकानदारों को उनकी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर कर रहे थे।

और पढ़ें: 37 दिन तक हत्यारे ने अलमारी में रखा बच्चे का शव, परफ्यूम से दूर की बदबू

हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च भी निकाला।

पुलिस ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हालांकि पोस्ट के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इसे सांप्रदायिक संघर्ष में बदलने से बचा लिया गया है।

और पढ़ें: लॉ स्टूडेंट की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Source : IANS

Social Media Post Social Media violence Objectionable Jharkhand
      
Advertisment