नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने रात भर किया गैंगरेप, 12 घंटों तक पड़ी रही बेहोश

झारखंड के दुमका में आठ लोगों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंग रेप किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिफ्तार कर लिया है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने रात भर किया गैंगरेप, 12 घंटों तक पड़ी रही बेहोश

नाबालिग के साथ गैंगरेप (फाइल फोटो)

झारखंड के दुमका में आठ लोगों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंग रेप किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिफ्तार कर लिया है।

Advertisment

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात की है। नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से जा रही थी।

इसी दौरान इन दोनों को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने लड़की के प्रेमी को बंधक बना लिया।

और पढ़ें: नोएडा के घर में प्लंबर बनकर घुसे लुटेरे, गार्ड ने रोका तो मारी गोली, मौत

बदमाशों ने इसके बाद लड़की के साथ एक-एक कर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता नाबालिग लड़की करीब 12 घंटों तक बेहोश रही।

फिलहाल पीड़िता का इलाज दुमका के एक हॉस्पिटल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रेमी ने आठ में से 3 आरोपियों की पहचान कर ली है।

दुमका पुलिस ने मामले की संदिग्धता को समझते हुए जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

और पढ़ें: छेड़छाड से परेशान होकर 12वींं की छात्रा ने की आत्महत्या

Source : News Nation Bureau

Police Accused dumka Gang rape beti bachao Crime news Jharkhand minor girl
      
Advertisment