/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/10/23-Indian.jpg)
भारतीय मूल का छात्र आईसीयू में भर्ती (फोटो ANI)
अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है। छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने इस हमले के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार छात्र मोहम्मद अकबर तेलंगाना के हैदराबाद का निवासी है। वह कुछ महीनों पहले ही शिकागों की एक यूनिवर्सिटी में अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए गया था।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों से अकबर का किसी बात पर झगड़ा हुआ था। विवाद जब बढ़ा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने अकबर को गोली मार दी। इस जानलेवा हमले में अकबर की हालत गंभीर हो गई।
Hyderabad youth studying in Chicago (U.S.) shot at by assailants, presently under observation. Family members say 'request Government of India to help us' pic.twitter.com/L6JzZKLGw6
— ANI (@ANI) December 10, 2017
और पढ़ें: 5 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या, SIT करेगी जांच
गोली मारने के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। छात्र के परिजनों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मामले में मदद मांगी है।
वहीं स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले में अकबर के पिता ने केंद्र और राज्य सरकार से अमेरिका में अकबर के समुचित इलाज कराने और उन्हें वापस भारत लाने के लिए गुहार लगाई है।
और पढ़ें: मदद के बदले पड़ोसी ने नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के साथ किया बलात्कार
Source : News Nation Bureau