गाजियाबाद: तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को मारी टक्कर, 1 बच्चे की मौत
गाजियाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने 2 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
नई दिल्ली:
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक तेज रफ्तार वैगन आर कार ने 2 गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसा शनिवार को रात के करीब 8 बजे हुआ। वैगन आर कार की बुरी हालत से पता चल रहा था कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। इस हादसे में 12 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी। 8 लोग बुरी तरह जख्मी हुए है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Ghaziabad:1 person dead,7 injured after a car rammed into people who were on their way to take part in #Dussehra celebrations in Indirapuram pic.twitter.com/7VgNvs8IND
— ANI UP (@ANINewsUP) October 1, 2017
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार कार चालक ने लोगों को रौंदने के बाद भागने के दौरान एक ऑटो में भी टक्कर मार दी। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का आरोप है कि पुलिस 35 मिनट बाद मौके पर पहुंची।
कार को दिलीप नाम का शख्स चला रहा था, जो लोनी का रहने वाला है और गुड़गाव में एक होटल में मैनेजर है।
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी और टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे में आरोपी ड्राइवर भी जख्मी हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश : नकली नोट छापने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़
'तेजस' बनाने वाली कंपनी HAL की 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें