दिल्ली में नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार

पीड़िता ने बलात्कार की आपबीती अपने माता-पिता को बताई जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया।

पीड़िता ने बलात्कार की आपबीती अपने माता-पिता को बताई जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
दिल्ली में नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार

दिल्ली में नाबालिग के साथ तीन लोगों ने किया रेप (सांकेतिक चित्र)

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। बलात्कार के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisment

पुलिस की माने तो घटना 28 तारीख रात की है। नाबालिग ने पुलिस को बताया एक आरोपी उसका दोस्त है। लड़की के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकले थे। रास्ते में लड़के के दो दोस्त साथ आ गए और तीनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने कहा कि बलात्कार करने बाद उन्होंने इस बारे में धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आरोपियों ने लड़की को शास्त्री नगर में उसके घर के बाहर छोड़कर चले गये।

पीड़िता ने बलात्कार की आपबीती अपने माता-पिता को बताई जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया। मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान 20 साल के छन्नू के तौर पर हुई है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

delhi Gangrape
      
Advertisment