टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे सन्न

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में चार बच्चों की टॉफी खाने से मौत हो गई. टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है. घटना पर उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में चार बच्चों की टॉफी खाने से मौत हो गई. टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है. घटना पर उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं.

author-image
Iftekhar Ahmed
New Update
ushi nagar 11

टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे सन्न( Photo Credit : News Nation)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में चार बच्चों की टॉफी खाने से मौत हो गई. टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है. घटना पर उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं. पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि कुशीनगर के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ दिलीप नगर गांव के सिसई लठउर टोला में आज टॉफी खाने से चार मासूम बच्चे अचेत हो गये थे. अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गयी. टॉफी के अलावा पैसे मिलने से कुछ तंत्र मंत्र की बात भी हो सकती है. सारे पहलुओं पर जांच हो रही है. फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है. जो होगा अवगत कराया जाएगा.

Advertisment

बच्चों की टॉफी खाने से हुई मौत के मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया. घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार को भी तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में रसगुल नाम के शख्स के तीन बच्चे मंजना, स्वीटी समर और रसगुल की बहन खुशबू का बेटा आयुष शामिल हैं, जो टॉफी खाने से बेहोश हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने बच्चों को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मासूम बच्चों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वहां ले जाते समय रास्ते में चारों की मौत हो गई. परिजन तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. टॉफी के रैपर पर गोल्ड आलमंड चॉकलेट डिलाइट लिखा हुआ है. सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. टॉफी खाने से बच्चों के मौत की जानकारी हुई है. जांच पड़ताल चल रही है.

वहीं, मामले में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की टॉफी खाने से हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है. उन्होने डीएम और सीएमओ को तत्काल मौके पर जाने को कहा. उन्होंने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता दिए जाने तथा जांच के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं.

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई के दिए आदेश
  • जांच के लिए फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची
  • मृतकों में एक ही परिवार के हैं तीन बच्चे

Source : News Nation Bureau

kushinagar me jahrili toffee khane se mare 4 bacche kushinagar 4 children death sophie and toffee
Advertisment