/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/18/88-priyanka.jpg)
एक्ट्रेस प्रियंका ( सौ. सोशल साइट)
तमिल टीवी सीरियल में काम करने वाली फेमस एक्ट्रेस ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पति के साथ प्रियंका की आए दिन अनबन होती थी। जिसकी वजह से प्रियंका ने अपनी जान दे दी।
पुलिस की मानें तो आज यानी बुधवार की सुबह जब डोमेस्टिक हेल्पर घर पहुंची तो उसने घर के दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब भीतर से हलचल नहीं हुई तो उसने खिड़की से अंदर झाककर देखा। जहां 32 साल के प्रियंका का शव फंदे से लटका हुआ था।
और पढ़ें : राजस्थान: पीछा करने वाले मनचले की लड़की ने की जमकर धुनाई, कहा- ट्रंप के बेटे हो?
इसके बाद डोमेस्टिक हेल्पर ने पड़ोसियों के साथ पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही प्रियंका के पति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मानें तो प्रियंका का शादी तीन साल पहले ही हुई थी। प्रियंका की माता-पिता मदुरै में रहते हैं जिन्हें इसकी सूचना भेज दी गई है।
और पढ़ें : मानव तस्करी करते पकड़े गए तो होगी दस साल की जेल, लोकसभा में बिल पेश
Source : News Nation Bureau