/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/14/55-murder.jpg)
दिल्ली में महिला की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 52 साल की एक महिला का मर्डर हो गया है। महिला का शव उसके ही घर में मिला। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान संगीता बंसल के रूप में हुई है। वह एक पीजी में काम करती थी।
घटना लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क एरिया की है। इसके बारे में जानकारी रात 9.30 बजे मिली जब संगीता के सास-ससुर ने फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद पाया। दरवाजा खोलने के बाद उन्हें संगीता का खून से सना शव दिखा। संगीता की गर्दन और सिर पर कई चोट के निशान थे।
Delhi: A 52-year-old woman found murdered at her residence in Laxmi Nagar last night, sharp weapon injury marks found on her neck. pic.twitter.com/NrAIBCyj8Y
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017
रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता एक विधवा थीं और उनके पति की मौत दो साल पहले हुई थी। संगीता की दो बेटियां हैं और उन दोनों की शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: बिहार में नक्सली हमला, पुलिस का इंफॉर्मर होने के शक में तीन की हत्या
संगीता के सास-ससुर उसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं और दोनों घर में आने-जाने का रास्ता अलग है। पुलिस के मुताबिक उसने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि संगीत की हत्या किसी जान-पहचान वाले ने ही की है क्योंकि घर में किसी के जबरन दाखिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही घटना वाली जगह के पास टेबल पर पानी के दो ग्लास भी रखे हुए थे।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव: RSS की सलाह, कोई 'ऊंची जाति' से हो उम्मीदवार
पुलिस जांच के लिए आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: SEE PICS: प्रियंका चोपड़ा की इन बोल्ड तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर मचाई धूम
Source : News Nation Bureau