दिल्लीः नांगलोई क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
दिल्लीः नांगलोई क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ रेप

दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

खबर के मुताबिक, पीड़िता ने नांगलोई पुलिस स्टेशन में रविवार रात को पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ चार दिन पहले बलात्कार किया गया था। और आरोपी उसी घर में रहता है जिसमें वह रहती है।

यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 506 और लैंगिक अपराध कानून (पोक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में विशेषकर गुरुग्राम, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हाल के दिनों में छेड़छाड़ और बलात्कार के विभिन्न मामले सामने आ रहे है।

और पढ़ेंः यूपीः पीस पार्टी के नेता राजकपूर पाठक उर्फ पमपम की गोली मारकर हत्या

20 जून को एक महिला के साथ गुरूग्राम में चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया गया था और बाद में आरोपियों द्वारा ग्रेटर नोएडा के पास चलती कार से बाहर फेंक दिया गया था।

ग्रेटर नोएडा से कुछ दिन पहले भी सूचना मिली थी। 24 जून को, ग्रेटर नोएडा में एवीजे सोसायटी के एक फ्लैट में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया था कि सोसाइटी के एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। बाद में यूपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

और पढ़ेंः लड़की का अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर तीन महीने तक किया रेप

Source : News Nation Bureau

delhi Rape With Minor Girl nangloi minor girl
      
Advertisment