दिल्ली: 37 दिन तक हत्यारे ने अलमारी में रखा बच्चे का शव, परफ्यूम से दूर की बदबू
पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में सात वर्षीय आशीष की हत्या करने वाले रिश्तेदार आरोपी अवधेश ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
नई दिल्ली:
पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में सात वर्षीय आशीष की हत्या करने वाले रिश्तेदार आरोपी अवधेश ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आशीष ने बताया कि उसने 37 दिनों तक शव को अलमारी में बंद करके रखा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने क्राइम बेस्ड सीरियल देखकर ही शव को ठिकाने लगाने का तरीका सोचा था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि जिस कमरे में उसने शव छुपा रखा था वहां उसने चूहे मारने की दवा छिड़की हुई थी। इतना ही नहीं वह रोज वहां पर परफ्यूम भी छिड़कता था।
और पढ़ें: गाड़ी पर लिखा है 'विधायक', इसलिए बीजेपी नेता के बेटे ने टोल कर्मचारी को पीट दिया
इतना ही नहीं आरोपी इस बात को भी लेकर बहुत सजग था कि पुलिस और परिवार वालों से उसे कैसे बचना है।
फिरौती के लिए किया था अपहरण
जांच में पुलिस को पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है। वह दिल्ली में 2010 से रह रहा था। दिल्ली में रहने और बेरोजगार होने की वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसलिए उसने आशीष को किडनेप किया था ताकि वह फिरौती में 15-20 लाख रुपये मांग सके।
और पढ़ें: उमा भारती ने कहा, आजादी के बाद पाकिस्तानी हमले के दौरान नेहरू ने RSS से मांगी थी मदद
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें