दिल्लीः प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेत कर हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

पुलिस के मुताबिक लड़की के प्रेमी ने ही उसकी बेरहमी से हत्या की है। आरोपी प्रेमी का नाम अर्जुन है।

पुलिस के मुताबिक लड़की के प्रेमी ने ही उसकी बेरहमी से हत्या की है। आरोपी प्रेमी का नाम अर्जुन है।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
दिल्लीः प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेत कर हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

मृतका की तस्वीर (News State)

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। मृतक लड़की का नाम योगा था और उसकी उम्र 21 साल थी।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक लड़की के प्रेमी ने ही उसकी बेरहमी से हत्या की है। आरोपी प्रेमी का नाम अर्जुन है।

पूरा मामला शुक्रवार की शाम का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगा और अर्जुन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लड़की के घर वाले इसी दिसंबर में उसकी शादी कहीं और करने जा रहे थे।

जिससे उसका प्रेमी अर्जुन काफी नाराज़ था और दोनों के बीच अक्सर इस मुद्दे को लेकर झगड़ा होता रहता था।

बताया जा रहा है कि सुलह करने की लिए लड़की अर्जुन से मिलने उसके नए फ्लैट पर पहुंची लेकिन लौट कर वापस नही आई।

दिल्ली : रोहिणी कोर्ट फायरिंग में तीन अारोपी गिरफ्तार

घर वालों ने उसे काफी ढूंढा और उसके बाद थाने में किडनेपिंग का मुकदमा दर्ज़ कराया।

पुलिस ने जांच शुरू की और जब इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमे योगा आरोपी के फ्लैट में जाती दिखाई दी। इसके बाद जब अर्जुन के फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर योगा की लाश पड़ी थी। इस पूरे मामले में परिवार वाले पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

परिवार वालों के मुताबिक अर्जुन पहले मृतका की बिल्डिंग में रहता था लेकिन लेकिन योगा के पिता ने उसे कुछ दिन पहले बिल्डिंग से निकाल दिया था। पुलिस अब फिलहाल आरोपी प्रेमी को तलाश कर रही है।

दिल्ली: टैक्सी में अगवा कर महिला के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

Source : News Nation Bureau

Lover delhi search slits throat Cops Crime
Advertisment