logo-image

दिल्ली: शराबी पति से थी परेशान, महिला ने पहले की हत्या फिर दो दिन तक रही लाश के साथ

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक महिला ने अपने शराबी पति से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने लाश को दो दिन तक अपने कमरे में रखा और उसी की बाजू में सोती रही।

Updated on: 27 Jul 2017, 06:54 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक महिला ने अपने शराबी पति से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने लाश को दो दिन तक अपने कमरे में रखा और उसी की बाजू में सोती रही।

तीसरे दिन उसने सभी को बताया कि उसने पति की मौत हो गई है। अंतिम संस्कार के दौरान महिला को पोल खुली और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

महिला का नाम शिल्पी (32) है। वह अपने पति के साथ किराए के घर में रह रही थी। महिला एक बैंक में सफाई का काम करती है। महिला का पति शराब के नशे का आदि था। इसी वजह से वह नशे में उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर महिला ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची।

और पढ़ें: पुलिस हिरासत में आरोपी की हत्या के 1 हफ्ते बाद हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार की रात महिला ने उसे शराब की बोतल देकर कहा कि आज मेरी तरफ से तुम्हारे लिए पार्टी है। पति नीतीश जब नशे में धुत होकर सो गया तो महिला ने उसी हालत में उसका गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद महिला पति की लाश के साथ कमरे में करीब 48 घंटों तक साथ रही। वहीं उसी कमरे में वह अपने सारे काम करती रही और रात को सोती रही।

और पढ़ें: स्कूल वैन ड्राइवर ने 4 साल की मासूम से किया रेप

इसके बाद उसने तीसरे दिन सुबह तेज रोने का नाटक किया और लोगों को बताया कि रात को नीतीश की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। महिला की बातों का विश्वास करके लोगों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति की नजर मृतक के गले पर पड़ी।

गले पर कुछ जख्म दिखाई दे रहे थे जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।