झारखंड में काला जादू करने के शक में दंपति की हत्या, परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा

झारखंड के खूटी जिले में काला जादू (ब्लैक मैजिक) करने के शक में एक शख्स और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई।

झारखंड के खूटी जिले में काला जादू (ब्लैक मैजिक) करने के शक में एक शख्स और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
झारखंड में काला जादू करने के शक में दंपति की हत्या, परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा

झारखंड में जादू-टोना के शक में दंपति की हत्या (सांकेतिक चित्र)

आज हम डिजिटल होने की बात कर रहे है लेकिन अब भी कई जगह लोग अंधविश्वास की जकड़ में जकड़े हुए है। झारखंड के खूटी जिले में काला जादू (ब्लैक मैजिक) करने के शक में एक शख्स और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक, करीब 15-20 लोग शुक्रवार तड़के सपारी मुंडा (50) के घर में घुस गए और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

वहीं दूसरी तरफ जब उसकी पत्नी ने भागने की कोशिश की तो उसे पकड़ कर उसका गला काटकर हत्या कर दी।

मृतक के बेटे, दो बेटियों और पोते को बेरहमी से पीटा गया। यह घटना खूटी जिले के दादीगामा गांव में हुई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें: तालाब में नहाने पर महाराष्ट्र में 3 दलित लड़कों को निर्वस्त्र घुमाया गया

Source : IANS

Murder witchcraft Jharkhand Black Magic
Advertisment