चेन्नई में 11 साल की लड़की के साथ 15 लोगों ने महीनों तक किया रेप, 18 गिरफ्तार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक 11 साल की लड़की के साथ कथित रूप से महीनों तक बलात्कार के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक 11 साल की लड़की के साथ कथित रूप से महीनों तक बलात्कार के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
चेन्नई में 11 साल की लड़की के साथ 15 लोगों ने महीनों तक किया रेप, 18 गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक 11 साल की लड़की के साथ कथित रूप से महीनों तक बलात्कार के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक, करीब 7 महीनों तक 15 लोगों ने 11 साल की लड़की के साथ अपार्टमेंट परिसर में अलग-अलग स्थानों पर कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया गया।

इस घटना में अपार्टमेंट के सिक्यॉरिटी मेन, लिफ्ट ऑपरेटर और पानी सप्लाई करने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, यह मामला तब सामने आया जब सातवीं कक्षा की लड़की ने अपनी बड़ी बहन को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी, इसके बाद बड़ी बहन ने अपने मां-बाप की जानकरी दी थी और फिर रविवार को शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने कहा, 'लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अपार्टमेंट परिसर में अलग-अलग जगहों पर उसके साथ 15 लोगों ने बलात्कार किया।'

सभी लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि लड़की को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया जाएगा।

और पढ़ें: देहरादून: पॉर्न देख कर 5 नाबालिगों ने किया 8 साल की बच्ची से गैंगरेप !

Source : News Nation Bureau

chennai POCSO rape Tamilnadu Gangrape Sexually Harassment Minor Rape
      
Advertisment