UP: शादी के पहले लड़कें वालों ने उतरवाए दुल्हन के कपड़े, थाने में किया तमाशा

उत्तरप्रदेश के कानपुर में शादी के पहले एक अफवाह के चलते लड़के वालों ने थाने में दुल्हन के कपड़े उतरवाए। दरअसल किसी ने शादी के ठीक पहले यह अफवाह फैला दी थी कि दुल्हन को सफेद दाग (Leukoderma) हैं।

उत्तरप्रदेश के कानपुर में शादी के पहले एक अफवाह के चलते लड़के वालों ने थाने में दुल्हन के कपड़े उतरवाए। दरअसल किसी ने शादी के ठीक पहले यह अफवाह फैला दी थी कि दुल्हन को सफेद दाग (Leukoderma) हैं।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
UP: शादी के पहले लड़कें वालों ने उतरवाए दुल्हन के कपड़े, थाने में किया तमाशा

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरप्रदेश के कानपुर में शादी के पहले एक अफवाह के चलते लड़के वालों ने थाने में दुल्हन के कपड़े उतरवाए। दरअसल किसी ने शादी के ठीक पहले यह अफवाह फैला दी थी कि दुल्हन को सफेद दाग (Leukoderma) हैं।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में तीजा नाम की लड़की की शादी जय हिंद नाम के लड़के से होने वाली थी। इसी बीच जय हिंद के घरवालों को कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि तीजा के शरीर पर सफेद दाग हैं तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

मामला यही नहीं रुका लड़के वालों ने तीजा के परिवार से झूठ बोलने का आरोप लगाया और जमकर विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के पिता उन्हें पुलिस थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने भी मामला आपसी का देखकर पंचायत की राय जानना चाही।

और पढ़ें: गुरुग्राम में चलती कार में युवती से किया गैंगरेप, बाद में सड़क पर फेंका

पंचायत ने फैसला किया कि दोनों परिवारों के बीच संबंध होगा। लेकिन, संबंध यह तय कर लेने के बाद होगा कि लड़की के शरीर पर सच में सफेद दाग नहीं हैं। लड़के वालों की तरफ से कुछ महिलाओं ने थाने में अंदर जाकर एक कमरे में होने वाली दुल्हन के कपड़े उतरवाए।

इस तमाशे के बाद दूल्हा पुलिसवालों के साथ शादी के मंडप में लौटा और शादी की रस्में पूरी की गईं। मामले में एसएचओ रीता सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत वापस ले ली है वहीं दूल्हे के पिता ने लिखित में माफीनामा दिया है। इस दौरान लड़की के परिजनों से दूल्हे जय हिंद ने भी माफी मांगी।

और पढ़ें: साली के प्यार में युवक ने पत्नी, बेटी समेत 5 को उतारा मौत के घाट

Source : News Nation Bureau

Crime news UP News Uttar Pradesh crime news
      
Advertisment