पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
BJP कार्यकर्ताओं ने यह दावा करते हुए एक राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरियां शनिवार को दो घंटे के लिए जाम कर दीं कि घोष TMC छोड़कर BJP के लिए काम करने लगा था.
highlights
- BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
- BJP कार्यकर्ता को मारी गई गोली
- BJP कार्यकर्ताओं ने रोकी यातायात व्यवस्था
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के परिणाम घोषित होने के बाद समूचे पश्चिम बंगाल में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक संघर्षो के बीच नादिया जिले में एक कथित भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चकदाहा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'चकदाहा में संतू घोष को उसके घर के बाहर शुक्रवार रात गोली मार दी गई और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांच जारी है.'
BJP कार्यकर्ताओं ने यह दावा करते हुए एक राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरियां शनिवार को दो घंटे के लिए जाम कर दीं कि घोष TMC छोड़कर BJP के लिए काम करने लगा था. BJP कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण सियालदह मंडल में रेल सेवाएं बाधित रहीं. तृणमूल नेताओं ने हालांकि इस घटना में पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि BJP कार्यकर्ता इलाके में हिंसा भड़का रहे हैं.
हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि BJP ने 18 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की. कांग्रेस मात्र दो सीटें जीतने में कामयाब रही. BJP की सीटों की संख्या 2014 से 16 अधिक है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा