MP: सेक्स रैकेट में शामिल था बीजेपी लीडर, मेघालय और महाराष्ट्र की लड़कियों से जबरन करवाता था जिस्मफरोशी
मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ किया है। इस सेक्स रैकेट में शामिल पुलिस ने 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ किया है। इस सेक्स रैकेट में शामिल पुलिस ने 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। यह गैंग भोपाल के पॉश इलाका अरेरा कॉलोनी में इस कारोबार को चला रहा था।
बता दें कि ये गिरोह लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर उनसे यहां पर जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से महाराष्ट्र और मेघालय की 4 लड़कियों को छुड़ाया है। इस गैंग को चलाने वाले लोगों में पुलिस एक बीजेपी लीडर को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के तार देश के अन्य राज्यों तक भी फैले हुए हैं। ये लोग एक वेबसाइट के जरिए लोगों से कॉन्टैक्ट करते थे। वहीं लड़कियों को नौकरी के लिए वेबसाइट के जरिए बड़े-बड़े वादे कर बुला लेते थे इसके बाद उन्हें जिस्मफरोशी करने को मजबूर करते थे।
और पढ़ें: शिक्षिका की छवि खराब करने छात्र ने रची साजिश, बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
साइबर सेल ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम हैं- रवि प्रजापति, हरजीत धनवानी, सुरेश गेहलोत, दिनेश, मनोज, कृष्णकुमार, सुरेश, मिसबाउद्दीन और नीरज। वहीं एक अन्य आरोपी सुभाष फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बता दें कि पुलिस ने जिस बीजेपी के लीडर को इस गैंग को चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है वह नीजर शाक्य अनुसूचित जाति मोर्चा का मीडिया प्रभारी है। गिरफ्तारी के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया है।
और पढ़ें: रोहतक गैंग रेप जांच में कोताही बरतने पर हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी