इलाहाबाद में ठेकेदार पर हमला, दिनदहाड़े बमबारी में 4 घायल

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दारागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ बमबारी की।

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दारागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ बमबारी की।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
इलाहाबाद में ठेकेदार पर हमला, दिनदहाड़े बमबारी में 4 घायल

इलाहाबाद में ठेकेदार पर हमला (सांकेतिक फोटो)

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दारागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ बमबारी की। सब्जी मंडी में दिनदहाड़े हुई इस बमबारी में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र सहित चार लोग घायल हो गए।

Advertisment

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी बुधवार सुबह दारागंज सब्जी मंडी गए थे। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने बालू ठेकेदार गगन निषाद को गोली मारी और वहां ताबड़तोड़ बमबाजी कर मौके से फरार हो गए।

बमबारी में निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी व दो महिलाओं को चोटें आईं। गोली लगने से ठेकेदार घायल हो गया।

वारदात की जानकारी की मिलते ही दारागंज सीओ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ेंः हैदराबाद में फर्जी शादियों के रैकेट का भांडाफोड़, अरब के 8 शेख सहित 17 लोग गिरफ्तार

Source : IANS

four injured in bomb blast Uttar Pradesh Allahabad bikers attack
Advertisment