/newsnation/media/post_attachments/images/2018/08/21/Bihar-28.jpg)
नालंदा में रेप का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाया
नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र के पूरनविगहा गांव की एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को गंभीर हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया जहां से उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। पीड़िता पुनिया देवी ने बताया कि उसका पति शंकर मांझी रोजी रोटी कमाने के लिए तमिलनाडू में रहता है इसी का फायदा उठाकर गांव के ही रंजीत चौधरी पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा किया करता था।
बीती रात वह महिला को अकेली पाकर देर रात अपने दो अन्य सहयोगी की मदद से उसके घर घुस गया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा।
Woman allegedly set ablaze yesterday for resisting rape attempt by three men in Nalanda, admitted to hospital. #Biharpic.twitter.com/F9DGtvKwJu
— ANI (@ANI) August 21, 2018
इस पर वह शोर मचाने लगी तो उन लोगों ने उसके मुंह में कपडा डालकर शरीर पर किरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया और वहाँ से फरार हो गया।
और पढ़ें: बिहार में सुशासन? भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया
आग लगाने पर भी पीड़िता किसी तरह घर से बाहर निकली तब पड़ोसियों को उसपर नजर पड़ी और आग को बुझाया तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us