बिहार में आरजेडी नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

बिहार के अररिया जिले में अज्ञात बदमाशों ने आरजेडी के नेता सुरेश पासवान को गोली मार दी और फरार हो गए

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
बिहार में आरजेडी नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती आरजेडी नेता सुशील पासवान

बिहार के अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता सुरेश पासवान को गोली मार दी और फरार हो गए।

Advertisment

पासवान को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, कई क्षेत्रों से बाढ़ पीड़ितों का हाल जान कर सुरेश पासवान सिमराहा लौट रहे थे। सिमराहा कॉलोनी (ओवरब्रिज के पास) में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी और फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आरजेडी दलित समूह के अध्यक्ष सुरेश पासवान रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं। सिमराहा के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला आपसी रंजिश का हो सकता है।

और पढ़ें: गया रोडरेज केस: आदित्य सचदेवा हत्या मामले में रॉकी यादव दोषी करार, 6 सितंबर को होगा सजा का ऐलान

Source : IANS

Bihar arariya RJD leader
      
Advertisment