बिहार: पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के पटना में रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिहार के पटना में रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
बिहार: पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप (सांकेतिक चित्र)

बिहार के पटना में रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जीपीओ गोलंबर के पास रात 12.30 बजे हुई।

Advertisment

पुलिस अधिकारी राम शंकर सिंह ने कहा कि दो आरोपियों छोटू कुमार और फेकन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की गई।

सिंह ने बताया, 'गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने मदद के लिए चिल्ला रहे पीड़िता की आवाज सुनने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भी दोनों की शिनाख्त कर ली है।'

पीड़िता का बयान रविवार को अदालत के सामने दर्ज किया जाएगा।

और पढ़ें: गुजरातः कठुआ के बाद सूरत में 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप

Source : IANS

Bihar Patna rape Gangrape minir girl
      
Advertisment