बिहार: गया में लड़कियों से छेड़खानी का दो वीडियो वायरल, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिहार के गया में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उस घटना में शामिल छह लोगों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के गया में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उस घटना में शामिल छह लोगों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
बिहार: गया में लड़कियों से छेड़खानी का दो वीडियो वायरल, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिहार: लड़कियों से छेड़खानी का वीडियो वायरल (सांकेतिक चित्र)

बिहार के गया में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उस घटना में शामिल छह लोगों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले में दो दिनों में ही दो लड़कियों के साथ मनचलों ने बदसलूकी की थी।

Advertisment

इस घटना का लाइव वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आई और उन्होंने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक साथ 10-12 युवक लड़की को पकड़कर उसके साथ जबरन छेड़खानी और मारपीट करते दिख रहे हैं।

बिहार पुलिस के एडीजी एसके सिंघल ने बताया कि एक मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार ने घटना पर संज्ञान लिया है। अभी तक दो लोग गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले का स्पीडी ट्रायल होगा। सुशील कुमार मोदी ने लोगों से ऐसी घटनाओं को रोकने में सरकार की मदद करने की अपील भी की है।

गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने रविवार को कहा, 'हमें इस मामले की जानकारी मिली है वीडियो की सत्यता की पुष्टि किए जाने के बाद अपराधियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।'

बता दें कि बिहार के जहानाबाद जिले से भी लड़की से सरेआम छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें से आठ आरोपी नाबालिग थे।

और पढ़ें: Video: गुजरात में दलित युवक को फैक्ट्री मालिक ने बांधकर पीटा, मौत, 5 लोग गिरफ्तार

Source : News Nation Bureau

Bihar Gaya molestation Jehanabad
Advertisment