VIDEO: भोपाल के डीबी मॉल में फोन पर बात करते हुए अचानक दूसरी मंजिल से कूदी महिला, मौत

मध्यप्रदेश के डीबी मॉल में एक महिला के सुसाइड करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला ने मॉल के दूसरी मंजिल से नीछे छलांग लगा दी। महिला को घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

मध्यप्रदेश के डीबी मॉल में एक महिला के सुसाइड करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला ने मॉल के दूसरी मंजिल से नीछे छलांग लगा दी। महिला को घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
VIDEO: भोपाल के डीबी मॉल में फोन पर बात करते हुए अचानक दूसरी मंजिल से कूदी महिला, मौत

मॉल में सुसाइड के वक्त युवती

मध्यप्रदेश के डीबी मॉल में एक महिला के सुसाइड करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला ने मॉल के दूसरी मंजिल से नीछे छलांग लगा दी। महिला को घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित डीबी मॉल में रेणु मित्तल नाम की महिला दूसरी मंजिल से कूद गई। महिला का पति कपड़ा व्यवसायी संजय मित्तल है। बता दें कि महिला चिरायु मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीएमओ प्रह्लाद दास अग्रवाल की बेटी है।

महिला के छलांग लगाने के बाद पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत ही पुलिस और हॉस्पिटल को घटना की सूचना दी। महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया था। इसके बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

और पढ़ें: नाइजीरियाई प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से गोदकर की हत्या

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि महिला ने छलांग लगाने से पहले कुछ देर तक फोन पर बात की थी। इसके बाद ही उनसे अपना पर्स बाजू में रखा और रेलिंग के ऊपर चढ़ कूद गई। जब महिला छलांग लगा रही थी तब उसके सामने मॉल के स्टाफ मेंमर्ब भी खड़े हुए थे।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें: दिल्ली में महज 8 साल की बच्ची को दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार

Source : News Nation Bureau

madhya-pradesh bhopal suicide Woman Committed Suicide DB mall
      
Advertisment