असमः त्रिपुरा में 2 लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 6 आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में से दो त्रिपुरा का और बाकी असम के करीमगंज का निवासी है. लड़कियां सिलचर में कैंसर से पीड़ित अपनी मां को देखने अस्पताल गई थी. वहां से वापस लौटने के दौरान यह घटना हुई.
नई दिल्ली:
असम पुलिस ने रविवार को दक्षिणी असम के करीमगंज जिले में त्रिपुरा की दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. करीमगंज पुलिस प्रमुख मयंक कुमार ने कहा कि एक कार चालक दो लड़कियों को दक्षिणी असम से सटे उत्तरी त्रिपुरा क्षेत्र में शनिवार रात ले गया. बाद में वाहन के चालक और उसके पांच सहयोगियों ने नीलमबाजार की एक निर्माणाधीन इमारत में दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
इन आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान की अगुवाई खुद कुमार ने की. उन्होंने मीडिया से कहा कि दोनों बहनों ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने कहा कि लड़कियां पहले एक ट्रक ड्राइवर की मदद से सुरक्षित जगह पहुंची और फिर करीमगंज जिले के पथरखंडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाया.
पकड़े गए आरोपियों में से दो त्रिपुरा का और बाकी असम के करीमगंज का निवासी है. लड़कियां सिलचर में कैंसर से पीड़ित अपनी मां को देखने अस्पताल गई थी. वहां से वापस लौटने के दौरान यह घटना हुई.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी