वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे पर चार महिलाओं से रेप, परिवार को बंधक बनाया, मुखिया की हत्या

ग्रेटर नोएडा इलाके के जेवर थाना क्षेत्र में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने परिवार की 4 महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और रेप करने की भी कोशिश की है।

ग्रेटर नोएडा इलाके के जेवर थाना क्षेत्र में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने परिवार की 4 महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और रेप करने की भी कोशिश की है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे पर चार महिलाओं से रेप, परिवार को बंधक बनाया, मुखिया की हत्या

बुलंदशहर-जेवर हाईवे

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटने और 4 महिलाओं के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वहीं, मुजफ्फरनगर में भी दो नाबालिग लड़कियों के साथ बंदूक की नोक पर रेप की वारदात हुई है। दोनों लड़कियों के साथ एक राशन डीलर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह कुकर्म किया।

Advertisment

जेवर हाईवे पर हत्या और रेप 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक परिवार जिसमें 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल थे, जेवर-बुलंदशहर हाइवे से जा रहे थे। इस दौरान जब वे सबौता गांव के पास से गुजर रहे थे इस दौरान करीब 6 बदमाशों ने उनका पीछा किया और चलती कार के टायर में गोली मारकर कार रोक दी।

और पढ़ें: SSC पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

इसके बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को बाहर निकालकर एक-एक को लूटना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने 4 महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू की तो परिवार के मुखिया ने उन्हें रोकने की कोशिश की। मुखिया ने इस दौरान डायल 100 पर कॉल भी किया।

इस बात पर गुस्साए बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने कार में बैठी महिलाओं से रेप किया। बदमाशों ने उनसे 44 हजार रुपए नकद और जेवरात लूटे हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके साथ बंदूक की नोक पर ज्यादती की गई है।

और पढ़ें: दिल्ली में पत्नी ने तांत्रिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी रोष है। जेवर से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह और उनके समर्थक पुलिस थाने पहुंचे हैं जहां पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। महिलाओं को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़कियों से रेप

मुजफ्फरनगर के सूरपुर थाना क्षेत्र में राशन डीलर ने दोस्तों के साथ मिलकर दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाया और बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया।

राशन डीलर ने पहले दोनों नाबालिग बहनों को मोबाइल पर फोन कर राशन डिपो पर बुलाया और घर में बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपी राशन डीलर ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और बारी-बारी से रेप किया।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, 'दो लड़कियों के साथ गैंग रेप का अभियोग मंसूरपुर थाने में पंजीकृत किया गया है। मेडिकल और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच के बाद अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।'

Source : News Nation Bureau

Bulandshahr up Crime news Yamuna Expressway rape Jewar
      
Advertisment