महाराष्ट्र में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पूरा वाकया जान हिल जाएंगे आप

महाराष्ट्र के नासिक जिले में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. महिला बस स्टॉप पर खड़ी थी तभी 4 की संख्या में लड़के आए और उसपर केरोसिन आग लगा दी.

author-image
nitu pandey
New Update
demo photo

महिला को जिंदा जलाने की कोशिश( Photo Credit : प्रतिकात्मक फोटो)

महाराष्ट्र के नासिक जिले में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. महिला बस स्टॉप पर खड़ी थी तभी 4 की संख्या में लड़के आए और उसपर केरोसिन आग लगा दी. इस घटना में महिला 50 प्रतिशत जल चुकी हैं. महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

Advertisment

बताया जा रहा है कि विधवा महिला का एक लड़के साथ अफेयर था. लड़के की शादी कही और तय हो गई थी. जिसके बाद महिला ने लड़की के घरवालों को अपने और लड़के अफेयर के बारे में बता दिया. जिसके बाद लड़के की सगाई टूट गई.

सगाई टूटने से नाराज लड़के ने महिला से बदला लेने की सोची. उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची.

इसे भी पढ़ें:सिंधिया के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा- कमलनाथ जी पूरे कर रहे हैं वादे, कांग्रेस मजबूत है

जानकारी के मुताबिक लड़के ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला को नासिक के लासलगांव बस स्टॉप पर पकड़ा और उस पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी. इसके बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गए.

और पढ़ें:रणदीप सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार को टेलीकॉम कंपनियों से वसूली में देरी के बदले क्या मिला?

महिला 50 प्रतिशत जल चुकी है उसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. महाराष्ट्र में पिछले 15 दिन में महिलाओं को जिन्दा जलाने की यह चौथी घटना है.

maharashtra Woman Burn Crime
      
Advertisment