बिहार: नाबालिग छात्रा संग दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल
बिहार के बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ उसी गांव के तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है।
बांका:
बिहार के बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ उसी गांव के तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अंतुआ गांव की रहने वाली पीड़िता चार अक्टूबर को गांव के ही समीप जंगल में बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने नाबालिग पीड़िता को जबरन दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया।
घटना के बाद गांव के पंचायत में भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब मामला सामाजिक स्तर पर नहीं सुलझा, तब पीड़िता शुक्रवार को सुईया थाना पहुंची और इस मामले की शिकायत की। सुईया थाना ने इस मामले को महिला थाने को सौंप दिया।
महिला थाना प्रभारी मणि कुमारी ने शनिवार को बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा के बयान पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने के आरोप में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही पवन यादव, ठकुरी यादव और रोहित यादव को आरोपी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। दो आरोपियों पवन यादव और ठकुरी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ेंः उत्तर प्रदेश: पहले करवाचौथ की कर रही थी तैयारी, तोहफे में साड़ी मांगने पर मिली मौत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां