चोटी कांड से दिल्ली-एनसीआर में दहशत, महिलाएं घरों में रहने को मजबूर

पिछले 24 घंटे में पलवल में 7 महिलाओं के समेत दो किशोरियों, फरीदाबाद में एक महिला के साथ चोटी काटने की वारदात हो चुकी है, जिसके बाद से लोग दहशत में हैं।

पिछले 24 घंटे में पलवल में 7 महिलाओं के समेत दो किशोरियों, फरीदाबाद में एक महिला के साथ चोटी काटने की वारदात हो चुकी है, जिसके बाद से लोग दहशत में हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
चोटी कांड से दिल्ली-एनसीआर में दहशत, महिलाएं घरों में रहने को मजबूर

चोटी कांड

राजस्थान, हरियाणा के बाद अब दिल्ली और एनसीआर में भी सोते हुए महिलाओं के बाल काटने की वारदात सामने आई है। इस गैंग नेगुरुग्राम (गुड़गांव) और दिल्‍ली में भी सोते हुए महिलाओं के बाल काटे हैं।

Advertisment

पिछले 24 घंटे में पलवल में 7 महिलाओं के समेत दो किशोरियों, फरीदाबाद में एक महिला के साथ चोटी काटने की वारदात हो चुकी है, जिसके बाद से लोग दहशत में हैं।

वहीं, दिल्ली के छावला स्थित कांगनहेड़ी गांव में भी महिला की चोटी काट ली गई है। खबरों की मानें तो रविवार की पूरी रात जागने के बाद यहां के युवा, बुजुर्ग और बच्चे सब डरे हुए हैं।

और पढ़ें: लालू का पलटवार, नीतीश को बताया भारतीय राजनीति का 'पलटूराम'

फरीदाबाद और पलवल में ऐसी 16 घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में में ही चोटी कांड की 10 घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जिनमें दो छात्राएं और बाकी घरेलू महिलाएं हैं। इस तरह से बढ़ती चोटी काटने की घटनाओं की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सबसे ज्यादा दहशत महिलाओं में है। एक दिन पहले छावला में रहस्यमयी ढंग से तीन महिलाओं की चोटियां कट गईं। सोमवार को गांव में छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक ने चोटी नहीं गूथी. दहशत के कारण महिलाएं जूड़ा पहनकर या बालों में कपड़ा बांधकर घरों में कैद हैं।

और पढ़ें: संसद में मोदी सरकार ने माना देश में कितना काला धन है, पता नहीं

Source : News Nation Bureau

Haryana rajsthan
      
Advertisment