किलर गेम ने दी भारत में दस्तक, सुसाइड करने को करता है मजबूर

इंटरनेट सुसाइड गेम 'द ब्लू व्हेल गेम' के भारत में आने की खबर सामने आई है। यह ऐसा गेम है जो यूजर्स को सुसाइड करने के लिए मजबूर करता है।

इंटरनेट सुसाइड गेम 'द ब्लू व्हेल गेम' के भारत में आने की खबर सामने आई है। यह ऐसा गेम है जो यूजर्स को सुसाइड करने के लिए मजबूर करता है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
किलर गेम ने दी भारत में दस्तक, सुसाइड करने को करता है मजबूर

द ब्लू व्हेल गेम (प्रतीकात्मक)

इंटरनेट सुसाइड गेम 'द ब्लू व्हेल गेम' के भारत में आने की खबर सामने आई है। यह ऐसा गेम है जो यूजर्स को सुसाइड करने के लिए मजबूर करता है।
दरअसल ऐसा ही एक केस मुंबई के अंधेरी नगर में रहने वाले एक 14 साल के स्कूली छात्र के साथ हुआ है। छात्र ने शनिवार को बिल्डिंग के सातवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली।

Advertisment

सुसाइड करने से पहले 14 साल के छात्र मनप्रीत सिंह ने अपने साथियो को बताया कि इन दिनों वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहा है। इस गेम खेलने की वजह से वह सोमवार को स्कूल नहीं आयेगा।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसने किसी भी तरह के सुसाइड नोट को नहीं छोड़ा, और उनके माता-पिता ने कहा कि कोई संकेत नहीं था कि जिससे वह निराश हो। पुलिस ने एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) के रुप में केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि इस गेम से रूस में अब तक 130 लोग सुसाइड कर चुके हैं। इस गेम का शिकार ज्यादातर टीनएज ही होते हैं।

और पढ़ेंः पंजाब: बदमाशों ने व्यापारी को दिन दहाड़े गोलियों से भूना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

क्या है 'द ब्लू व्हेल गेम'

'द ब्लू व्हेल गेम' रूस में बना इंटरनेट गेम है। इस गेम में यूजर को 50 दिन तक कुछ खास टास्क बताए जाते हैं। एक-एक कर सारे टास्क पूरे करते रहने पर आखिरी में सुसाइड के लिए उकसाया जाता है। साथ ही हर टास्क पूरा होने के साथ प्लेयर को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है। आखिरी में तो आकृति उभरती है, वो व्हेल की होती है।

क्या करना होता है इस गेम में

आपको बता दें कि ब्लू व्हेल गेम में यूजर्स को शुरुआत में जो टास्क मिलते हैं, वो खतरनाक नहीं होते हैं। जैसे आधी रात को हॉरर फिल्म देखना। इसके अलावा हाथ पर ब्लू व्हेल बनाने को भी कहा जाता है। आखिरी टास्क में उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाया जाता है।

और पढ़ेंः केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी ने किया बंद का आह्वान

गेम बनाने वाला मास्टरमाइंड हो चुका है गिरफ्तार

यह गेम रूसी नागरिक फिलिप बुडेकिन ने 2013 में बनाया था। रूस में पहला सुसाइड 2015 में सामने आया था। इसके बाद फिलिप को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर केस चला। सुनवाई के दौरान फिलिप ने बताया कि उनके गेम का मकसद समाज की सफाई करना है। जिन लोगों ने गेम खेलते हुए आत्महत्या की है, फिलिप की नजर में वे 'बयोलॉजिकल वेस्ट' थे।

ब्रिटेन में होगा लॉन्च

फिलहाल ब्लू व्हेल गेम बैन नहीं हुआ है। अब ये गेम ब्रिटेन में लॉन्च होने जा रहा है। ब्रिटेन में लोग इस गेम को लेकर परेशान हैं, क्योंकि इस गेम से कई जाने गई हैं। ब्रिटेन के स्कूलों ने बच्चों के पेरेंट को इस गेम को लेकर आगाह किया है।

और पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: पंचायत ने रेप केस में लड़के को पिलाई लड़की की यूरीन, सदमे में की सुसाइड

Source : News Nation Bureau

bLUe whale game blue whale suicide game suicide game teens death in mumbai russian game the blue whale
      
Advertisment