/newsnation/media/post_attachments/images/2023/04/13/lakhisarai-crime-89.jpg)
दिल्ली जैसे हत्याकांड की चेतावनी( Photo Credit : social media)
अम्बामाता थाना क्षेत्र निवासी युवती ने आयड़ निवासी समुदाय विशेष के युवक पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. युवती ने कहा कि धर्म नहीं बदलने पर दिल्ली जैसा हत्याकांड करने की चेतावनी दी है. अंबामाता थाने में हुआ मामला दर्ज दरअसल उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने आयड निवासी युवक मोहम्मद आसिफ पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है. युवती ने अपने बयान में यह भी कहा है की अगर उसने युवक की बात नहीं मानी तो दिल्ली में युवती हत्याकांड के जैसा उसका हश्र करेगा.
युवती द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पहचान आयड निवासी युवक मोहम्मद आसिफ से हुई थी. इससे उसकी दोस्ती थी, लेकिन जब युवती ने आसिफ से दोस्ती खत्म करने के लिए कहा, तो युवक युवती को जबरन शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा. युवती ने आरोप लगाया कि इसमें आसिफ के पिता अब्दुल रज्जाक और भाई खालिद बरकाती भी शामिल है. युवती ने रिपोर्ट में बताया कि आसिफ और परिजन उसके घर आकर उसे डराते है और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं.
इस पर युवती पहले भी आसिफ के पिता के खिलाफ शिकायत दे चुकी है, युवती का आरोप है कि बुधवार को आसिफ ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है. कहा कि बुधवार 4:30 बजे तक अगर अपना जवाब हमें नहीं दिया तो तुझे जान से मार दूंगा. ऐसे में युवती ने अम्बामाता थाने में मामला दर्ज करवाया है, वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया युवक को गिरफ्तार करके थाने लाया गया है पुलिस द्वारा अग्रिम जांच जारी है. युवती ने इससे पहले भी शिकायत की थी, मगर इस पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस बार पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर अपनी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में परिवार के लोग युवक से डरे हुए हैं।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us