जम्मू-कश्मीर में सौतेले भाई ने 9 साल की बच्ची के साथ पार की दरिंदगी की सारी हदें, एसिड से जला शव बरामद

लड़की का शव रविवार को पास के जंगल से मिला। यह पूरा मामला हत्या का है। पांचों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की का शव रविवार को पास के जंगल से मिला। यह पूरा मामला हत्या का है। पांचों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

author-image
arti arti
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर में सौतेले भाई ने 9 साल की बच्ची के साथ पार की दरिंदगी की सारी हदें, एसिड से जला शव बरामद

रिश्तों को शर्मसार करने वाली गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो)

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से मानवता को शर्मासार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक 9 साल की लड़की के साथ पहले रैप किया गया और फिर उसकी आंखे निकाल उस पर एसिड फैका गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला हत्या का है, जिसमें लड़की की सौतेली मां और सौतेला भाई समेत तीन अन्य लोग शामिल है।

Advertisment

उरी की रहने वाली लड़की 23 अगस्त को अचानक अपने घर के पास से गायब हो गई। जिसके बाद पिता ने पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई ।

बारामूला के एसपी इम्तियाज हुसैन मीर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि 'लड़की का शव रविवार को पास के जंगल से मिला। यह पूरा मामला हत्या का है। पांचों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में दो नाबालिग लड़के भी शामिल है।'

साथ ही उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीपीओ उरी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। बारामूला के एसपी इम्तियाज ने कहा कि जब एसआईटी ने मामले की जांच के संबंध में सौतेली मां से पूछ-ताछ की तो हत्या का यह पूरा मामला सामने आ गया। जिसमें सैतेली मां ने अपना गुनाह कुबुल करते हुए पुलिस को सारी जानकारी दी।

जांच में पता चला कि आरोपी मां अपने पति की दूसरी पत्नी और बच्चों से काफी परेशान थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने कहा कि उसका पति दूसरी पत्नी के साथ ज्यादा समय बिताता था और उनकी लड़की को बहुत प्यार करता थे।

इन सब बातों से आरोपी महिला काफी परेशान हो गई जिसके बाद उसने दूसरी पत्नी की बेटी को खत्म करने के लिए हत्या की साजिश रची। अपने साथ तेज धार दार चाकू के साथ वह लड़की को पास के जंगलों में ले गई। जहां उसके बेटे ने अपने अन्य दोस्तों के साथ लड़की का गैंग रेप किया।

पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि 'आरोपी लड़को ने सौतेली मां की मौजूदी में घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद सौतेली मां ने लड़की की हत्या कर दी।'

इस घटना की बरबरता का विवरण देते हुए एसएसपी ने कहा कि, 'सौतेली मां ने लड़की की हत्या करने के इरादे से उस पर चाकू से वार किए और सौतेले भाई ने लड़की के सर पर कुल्हाड़ी से वार किये। एक अन्य आरोपी ने धारदार हथियार से लड़की की आंखे निकली और एक ओर आरोपी ने लड़की के शरीर पर एसिड फैंका। लड़की के शव को फॉरेंशिक जांच के लिए भेजा गया था जिसमें इन सभी तथ्यों की पुष्टि हुई है।'

और पढ़ें- हिज्बुल का कट्टर सदस्य गुड़ना गिरफ्तार, युवाओं को आतंकी समूह से जोड़ने का करता था काम

आरोपियों ने लड़की के शरीर के साथ बरबरता कर उसे जगंल में ही झांडियों में छुपा दिया था। आरोपियों ने बयान के आधार पर हत्या में इस्तेमाल किये गए चाकू और कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source : News Nation Bureau

jammu-kashmir URI में विक्की कौशल Baramulla gang rap Step mother Imtiyaz Hussain SSP Baramullah
      
Advertisment