मोमोज की जिद कर रहे बच्चे को पिता ने नहर में फेंका, गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अपने 6 साल के बच्चे को आगरा कैनाल में फेंकने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने अपने 6 साल के बच्चे को आगरा कैनाल में फेंकने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
मोमोज की जिद कर रहे बच्चे को पिता ने नहर में फेंका, गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अपने 6 साल के बच्चे को आगरा कैनाल में फेंकने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक अपनी दादी के पास रहने वाला छह साल के बच्चे को उसके नशे में चूर पिता ने केवल इसलिए नहर में फेंक दिया क्योंकि वह मोमोज खाने की जिद कर रहा था। आरोपी पिता का नाम संजय है और वह ई-रिक्शा चलाता है।

संजय अपने बेटे के साथ मदनपुर खादर की पुलिया आया था, जहां वह मोमोज खाने की जिद करने लगा। गुस्से में आकर संजय ने उसे नहर में फेंक दिया। संजय की इस हरकत से आसपास के लोग हैरान रह गए। उन्होंने संजय को पकड कर पीट दिया।

रात हो जाने के कारण बच्चे के शव को पुलिस ने आज गोताखोरों की मदद से बरामद किया।

संजय की शादी 2004 में हुई थी लेकिन 8 साल बाद 2012 में उसकी पत्नी उसकी बुरी लत के चलते उसे छोड़ कर चली गई थी। संजय के कुल 3 बच्चे थे।

इसे भी पढ़ें: पीएम की रैली से ठीक पहले प्रदर्शन कर रहे गन्ना किसान ने तोड़ा दम

Source : News Nation Bureau

-Year-Old Agra canal
Advertisment