शादी के माहौल में अचानक 14 साल का लड़का जमीन पर गिर पड़ा.. और फिर चारों ओर मच गई चीख-पुकार

मृतक गौरव के पिता जगदीश ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज करा दिया है।

मृतक गौरव के पिता जगदीश ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज करा दिया है।

author-image
Sunil Chaurasia
एडिट
New Update
शादी के माहौल में अचानक 14 साल का लड़का जमीन पर गिर पड़ा.. और फिर चारों ओर मच गई चीख-पुकार

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में हुई हर्ष फायरिंग में एक लड़के की मौत हो गई। मामला नोएडा के जर्का क्षेत्र में स्थित घोड़ी बछेड़ा गांव का है। जहां बीते बुधवार को हुई एक शादी के जश्न में चलाई गई गोली में 14 साल के किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Advertisment

मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने बताया कि शादी में दूल्हा पक्ष की ओर से एक शख्स ने हवा में फायरिंग की थी। शख्स की बंदूक से निकली गोली 14 साल के गौरव नाम के लड़के को जा लगी। गोली लगने के बाद गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश : गाजीपुर में विकास के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने की शिकायत

मृतक गौरव के पिता जगदीश ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज करा दिया है। गौरव के पिता ने अपनी शिकायत में दूल्हे सहित चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस अधिकारी रामसेन सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। रामसेन सिंह ने कहा है कि पुलिस शादी की वीडियो और अन्य सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी के खिलाफ जो भी सरकार बनेगी उसको समर्थन देगी सपा

बीते 8 दिसंबर को यूपी के मथुरा में आयोजित माता के जागरण में हुई हर्ष फायरिंग में दो महिलाएं गोली लगने से घायल हो गई थीं। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

Source : IANS

Crime news Uttar Pradesh uttar-pradesh-news noida news Noida Harsh Firing firing in marriage
      
Advertisment