दिल्ली : गोविंदपुरी इलाके में मिला पति-पत्नी का शव, बच्चा न होने से थे परेशान
राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी का शव फर्श पर मिला, जबकि पति का शरीर पंखे से लटका मिला। महिला के गर्दन पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। कपल की शादी को दो साल ही हुए थे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि रविवार सुबह गोविंदपुरी गली नंबर-6 में पति-पत्नी मोहित बग्गा (30) और अर्पिता बग्गा (28) के आत्महत्या की सूचना मिली थी।
गौरतलब है कि दो साल पहले इस कपल ने लव मैरिज की थी और उनका कोई बच्चा नहीं था। मोहित मूल रूप से ईस्ट ऑफ कैलाश के गढ़ी गांव का रहने वाले थे, जबकि अर्पिता बनारस की रहने वाली थीं।
बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले कपल ने अपने पैरंट्स को जानकारी दे दी थी। हालांकि, डीसीपी ने कहा कि अभी इस बारे में कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है और कोई सुइसाइड नोट भी नहीं मिला है।
पुलिस जांच में पता चला है कि अर्पिता और मोहित की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद संतान न होने की वजह से वह बीते कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश : बीवी ने मायके से आने में की देरी, बेटी को जिन्दा जलाया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत