दिल्ली के मानसरोवर पार्क हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मानसरोवर पार्क में अक्तूबर में एक बुजर्ग महिला, उसकी तीन बेटियों और उनके सुरक्षा गार्ड की उनके घर पर हत्या करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मानसरोवर पार्क में अक्टूबर में एक बुजर्ग महिला, उसकी तीन बेटियों और उनके सुरक्षा गार्ड की उनके घर पर हत्या करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ये गिरफ्तारियां की हैं। हत्या की वजह लूटपाट बताई गई है।
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त आर पी उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।
यह भी पढें : ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी फ्लैट में मां बेटी की गला रेतकर हत्या, नाबालिग बेटा लापता
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों व्यक्ति सुरक्षा गार्ड से संबंधित है। इस सुरक्षा गार्ड का भी महिला के साथ कत्ल कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि ये हत्याएं लूटपाट के इरादे से की गई थीं।
गौरतलब है कि 7 अक्तूबर को उर्मिला जिंदल (82), उनकी बेटी संगीता गुप्ता (56), नूपुर जिंदल (48), अंजलि जिंदल (38) तथा उनके सुरक्षा गार्ड राकेश (42) के शव मिले थे। शवों पर चाकू से कई बार वार करने के निशान थे।
और पढ़ेंः दिल्लीः सरोजनी नगरे के पार्किंग में खड़ी कार में मिला हॉकी खिलाड़ी का शव
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा