logo-image

दिल्ली: फ्लाइट में महिला के साथ बैठे युवक ने की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार

फ्लाईट के अंदर भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल में सामने आए मामले में एक युवक ने महिला के साथ फ्लाइट के अंदर अश्लील हरकत की।

Updated on: 18 Jun 2017, 04:35 PM

नई दिल्ली:

फ्लाईट के अंदर भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल में सामने आए मामले में एक युवक ने महिला के साथ फ्लाइट के अंदर अश्लील हरकत की। जिसके बाद महिला ने क्रू मेंबर्स से शिकायत कर दी। आरोपि को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से दिल्ली के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-846 दिल्ली के लिए आ रही थी। इस दौरान एक महिला फ्लाइट से सफर कर रही थी। महिला के बगल वाली सीट पर दिल्ली के रोहिणी निवासी युवक रमेश चंद यात्रा कर रहा था।

जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ किया वैसे ही रमेश ने अपनी पेंट की जिप खोलकर अश्लील हरकर शुरू कर दी। महिला ने हरकत देखी तो तुरंत ही मौजूद स्टाफ से इस बात की शिकायत की। महिला को तुरंत ही दूसरी सीट पर बिठाया गया।

जैसे ही फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में रमेश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़ें: बगोटा शॉपिंग सेंटर में बम विस्फोट, 3 की मौत 9 घायल

और पढ़ें: सहारनपुर में घर का दरवाजा खुलवाकर अज्ञात लोगों ने युवती पर फेंका तेजाब