मुंबई एयरपोर्ट पर एटीएस ने सिमी के पूर्व सदस्य को पकड़ा, पूछताछ जारी
मुंबई में शनिवार सुबह एंटी टेररिज्म स्क्वाड को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एटीएस की टीम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के 34 साल के एक पूर्व सदस्य को गिरफ्तार किया।
मुंबई:
मुंबई में शनिवार सुबह एंटी टेररिज्म स्क्वाड को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एटीएस की टीम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के 34 साल के एक पूर्व सदस्य को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन सिमी के एक पूर्व सदस्य को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहे युवक को कुर्ला पुलिस को सौंप दिया है।
बता दें कि गिरफ्तार युवक मुंबई में कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है। हालांकि यह लंबे वक्त से विदेश में रह रहा था।
और पढ़ें: शामली में प्रेमिका के रिश्तेदारों ने प्रेमी की मां को बंधक बनाकर किया गैंगरेप
एटीएस को संदिग्ध युवक के आने की पहले ही जानकारी मिल गई थी। एटीएस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इसकी भारत यात्रा का क्या उद्देश्य हो सकता है।
कुर्ला पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। फिलहाल कुर्ला पुलिस ही मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें: गुरमीत सिंह समेत ये बाबा 2017 में हुए बेनकाब, साध्वियों से रेप करने के लगे आरोप
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल