logo-image

गुजरात: जैन मुनि आचार्य शांतिसागर रेप के आरोप में गिरफ्तार

शांतिसागर महाराज पर 19 साल की एक लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था। लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसके साथ एक अक्टूबर को शांतिसागर ने रेप किया था।

Updated on: 14 Oct 2017, 11:05 PM

नई दिल्ली:

एक लड़की के साथ रेप करने के आरोपी आचार्य शांतिसागर महाराज को सूरत पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शांतिसागर महाराज पर 19 साल की एक लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था। लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसके साथ एक अक्टूबर को शांतिसागर ने रेप किया था।

सूरत पुलिस के शिकायत करने वाली लड़की के पैरेंट्स शांतिसागर महाराज के अनुयायी थे। आरोपों के मुताबिक आचार्य ने पीड़िता को आश्रम बुलाया था और फिर उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें: यूपी में दोबारा गैंगरेप की धमकी से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या, सीएम योगी से लगाई थी सुरक्षा की गुहार